नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) जूता-चप्पल बनाने वाली कंपनी बाटा लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध मुनाफा दिसंबर 2022 को समाप्त तीसरी तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर 83.19 करोड़ रुपये रहा।
बाटा इंडिया ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 72.32 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान परिचालन से होने वाली एकीकृत आय 900.21 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 841.3 करोड़ रुपये थी।
तिमाही के दौरान कुल खर्च 798.04 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 757.6 करोड़ रुपये था।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
