scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजिर मांग के कारण जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) हाजिर बाजार से कमजोरी का संकेत लेते हुए सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजारा में बुधवार को जस्ता की कीमत 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 312.70 रुपये किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई महीने की डिलिवरी के लिये जस्ता की कीमत तीन रुपये यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 312.70 रुपये प्रति किलो रह गयी। इसमें 1,112 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments