नयी दिल्ली, 13 जून (भाषा) जायडस लाइफसाइंसेज की 750 करोड़ की शेयर पुनर्खरीद पेशकश 23 जून को खुलकर छह जुलाई को बंद होगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में दवा कंपनी ने कहा कि शेयर बाजारों में बोलियां के निपटान की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2022 होगी। पहले इस कंपनी का नाम कैडिला हेल्थकेयर था।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 1.15 करोड़ से अधिक शेयरों को वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह कंपनी की कुल चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का 1.13 प्रतिशत है।
भाषा अजय अजय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
