scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतजोमैटो सीईओ ने घोटाले की जानकारी देने वाले उपभोक्ता से कहा-खामियां दूर कर रहे हैं

जोमैटो सीईओ ने घोटाले की जानकारी देने वाले उपभोक्ता से कहा-खामियां दूर कर रहे हैं

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने खाद्य सामग्री घर तक पहुंचाने वाले ऐप के एक उपभोक्ता को कहा कि ऐप में खामियों की उन्हें जानकारी है और वे उन्हें ठीक करने पर काम कर रहे हैं।

उपभोक्ता ने उन्हें रोजगार संबंधी सोशल मीडिया मंच लिंक्डइन पर ऐप के माध्यम से किए जा रहे घोटाले से अवगत कराया था।

उद्यमी विनय सती ने कहा कि यह सुनकर उनके रोंगटे खड़े हो रहे हैं कि ‘जोमैटो के साथ घोटाला हो रहा है।’

सती ने कहा कि उन्होंने जोमैटो के माध्यम से बर्गर किंग का बर्गर मंगाया और उसका ऑनलाइन भुगतान कर दिया लेकिन 30-40 मिनट बाद बर्गर लेकर आए कर्मी ने उसे अगली बार ऑनलाइन भुगतान नहीं करने के लिए कहा।

उन्होंने बताया कि इसका कारण पूछने पर उसने सती को बताया कि 700-800 रुपये के सामान के लिए नकद भुगतान में सिर्फ 200 रुपये देकर देने होंगे।

सती के अनुसार, जोमैटो कर्मी ने कहा, ‘‘मैं इसे जोमैटो को बताऊंगा कि आपने खाना नहीं लिया लेकिन आपका मांगा हुआ खाना आपको दे दूंगा। आप बस मुझे 200 रुपये, 300 रुपये दे देना या एक हजार रुपये के खाने के मजे लेना।’’

लिंक्डइन पर सती ने कहा, ‘‘दीपिंदर गोयल जी, अब आप यह मत कहना कि आपको इस संबंध में कुछ नहीं पता।’’

गोयल ने सती को जवाब देते हुए कहा, ‘‘मैं इससे अवगत हूं। और इन खामियों को दूर करने के लिए काम कर रहा हूं।’’

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments