scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग के कारण जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के बीच हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए वायदा कारोबार में बुधवार को जस्ता की कीमत 0.75 रुपये की तेजी के साथ 299.05 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये जस्ता का भाव 0.75 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 299.05 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 1,619 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे मुख्यत: वायदा कारोबार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments