scorecardresearch
Wednesday, 18 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर वैश्विक रुख से जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर वैश्विक रुख से जस्ता वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग तथा नरम वैश्विक रुख के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को जस्ता की कीमत 1.65 रुपये की गिरावट के साथ 319.50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 1.65 रुपये या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 319.50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 1,697 लॉट के लिए कारोबार हुए।

इसके मार्च माह में डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 1.55 रुपये या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 321.60 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 2,981 लॉट के लिए कारोबार हुए।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने तथा कमजोर वैश्विक रुख के कारण वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments