scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशअर्थजगतजी एंटरटेनमेंट का शेयर कारोबार के दौरान 14 प्रतिशत तक टूटा

जी एंटरटेनमेंट का शेयर कारोबार के दौरान 14 प्रतिशत तक टूटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) का शेयर बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान 14 प्रतिशत तक टूट गया।

मीडिया कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के इंडसइंड बैंक की याचिका को मंजूरी देने के बाद कंपनी का शेयर नीचे आया।

कंपनी का शेयर बीएसई में दिन के कारोबार में 14.23 प्रतिशत घटकर 176.60 रुपये रह गया, जो इसका 52 सप्ताह में निचला स्तर है।

हालांकि बाद में इसमें 3.47 प्रतिशत का सुधार हुआ और यह 198.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ

एनएसई में कंपनी का शेयर दिन के कारोबार के दौरान 14.44 प्रतिशत टूटकर 176.55 रुपये रह गया, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है। हालांकि बाद में यह 199.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments