scorecardresearch
शनिवार, 14 जून, 2025
होमदेशअर्थजगतआरआईएल, अडाणी की अगुवाई में शीर्ष 100 कंपनियों की संपत्ति पांच साल में 92.2 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

आरआईएल, अडाणी की अगुवाई में शीर्ष 100 कंपनियों की संपत्ति पांच साल में 92.2 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Text Size:

मुंबई, आठ दिसंबर (भाषा) अडाणी समूह की दो कंपनियों अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी ट्रांसमिशन के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की अगुवाई में शीर्ष 100 कंपनियों ने वर्ष 2016-17 से 2021-22 के दौरान कुल 92.2 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति जोड़ी है।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की 27वीं वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि 2022 में अभी तक अडाणी समूह की उक्त दो कंपनियो ने संपत्ति निर्माण में आरआईएल को पीछे छोड़ दिया है।

हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वर्ष 2016-17 से 2021-22 के दौरान पांच साल में संपत्ति निर्माण के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

गौतम अडाणी समूह की कंपनियां इस साल आश्चर्यजनक ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं। इस दौरान समूह ने कई संपत्तियां खरीदीं और नए क्षेत्रों में प्रवेश किया।

फोर्ब्स अरबपतियों की सूची के अनुसार अडाणी समूह में तेजी इतनी अधिक थी कि 16 सितंबर को अडाणी 155.7 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। उनसे आगे सिर्फ एलन मस्क थे।

इस दिन अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर थे।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रौद्योगिकी क्षेत्र 2017-2022 के बीच संपत्ति बनाने के लिहाज से सबसे बड़ा क्षेत्र रहा। इसके बाद वित्तीय क्षेत्र का स्थान था।

यह रिपोर्ट 2016-17 से 2021-22 के दौरान संपत्ति सृजित करने वाली शीर्ष 100 कंपनियों के अध्ययन पर आधारित है। संपत्ति सृजन का आकलन इन कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बदलाव के आधार पर किया गया है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments