नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) टीएमटी बार निर्माता वीएमएस टीएमटी लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन 21.75 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 148.50 करोड़ रुपये के आईपीओ को 1,23,00,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 26,75,58,300 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए कोटा को 37.25 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 18.98 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 7.47 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
वीएमएस टीएमटी के आईपीओ को बुधवार को बोली के पहले दिन आठ गुना से अधिक अभिदान प्राप्त हुआ था।
वीएमएस टीएमटी लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से लगभग 27 करोड़ रुपये जुटाए।
आईपीओ शुक्रवार को बंद होगा और इसका मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर है।
यह आईपीओ पूरी तरह से 1.50 करोड़ इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है।
इस नए निर्गम से प्राप्त 115 करोड़ रुपये का उपयोग ऋण चुकाने और शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होंगे।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
