scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतआईसीएआर-आईएआरआई के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति होंगे शामिल

आईसीएआर-आईएआरआई के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति होंगे शामिल

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 24 फरवरी को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के 61वें दीक्षांत समारोह में सम्मानित अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कृषि मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी एवं शोभा करंदलाजे के साथ-साथ आईसीएआर के महानिदेशक हिमांशु पाठक भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दीक्षांत समारोह में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। इनमें बांग्लादेश, मिस्र, इथियोपिया, घाना, म्यांमार, नेपाल, नाइजीरिया, रवांडा, सिएरा लियोन, श्रीलंका और तंजानिया जैसे देशों के छात्र भी शामिल हैं।

मुख्य अतिथि चयनित एमएससी और पीएचडी छात्रों को नाबार्ड- प्रोफेसर वीएल चोपड़ा गोल्ड मेडल और ‘वर्ष के बेहतरीन छात्र’ का प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments