scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवेदांता रिसोर्सेज ने वित्त वर्ष 2024-25 में 161.7 करोड़ डॉलर का लाभ कमाया

वेदांता रिसोर्सेज ने वित्त वर्ष 2024-25 में 161.7 करोड़ डॉलर का लाभ कमाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) वैश्विक खनन एवं अलौह धातु कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने वित्त वर्ष 2024-25 में अनुकूल जिंस कीमतों, उच्च प्रीमियम और परिचालन दक्षता के दम पर 161.7 करोड़ डॉलर का लाभ अर्जित किया है।

लंदन स्थित कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 में 40 करोड़ डॉलर का घाटा उठाना पड़ा था।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि आलोच्य अवधि में उसका राजस्व छह प्रतिशत बढ़कर 1,822 करोड़ डॉलर हो गया जो इसके एक साल पहले 1,712.8 करोड़ डॉलर था।

वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा, ‘‘कंपनी के लिए यह खुद को प्राकृतिक संसाधन, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी कंपनी में बदलने का सही समय है। वेदांता 2.0 की अर्थव्यवस्था के प्रत्येक सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी अपने व्यावसायिक कार्यक्षेत्रों को अलग करने की प्रक्रिया में भी है ताकि एक शुद्ध खेल मॉडल बनाया जा सके, जो अधिक तीव्र वृद्धि और बड़े पैमाने पर मूल्य जुटाने के लिए चुस्त और दुरुस्त हो।

बयान के मुताबिक, वेदांता रिसोर्सेज की भारतीय अनुषंगी कंपनी वेदांता लिमिटेड इस समय कारोबार विभाजन की प्रक्रिया से गुजर रही है। यह प्रक्रिया पूरी हो जाने पर पांच स्वतंत्र, क्षेत्र-केंद्रित और वैश्विक स्तर की इकाइयां बन जाएंगी।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments