scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवरुण बेवरेजेज दक्षिण अफ्रीकी कंपनी क्रिकली डेयरी का अधिग्रहण करेगी

वरुण बेवरेजेज दक्षिण अफ्रीकी कंपनी क्रिकली डेयरी का अधिग्रहण करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) वरुण बेवरेजेज ने मंगलवार को कहा कि उसकी दक्षिण अफ्रीकी अनुषंगी कंपनी बेवको 131.47 करोड़ रुपये में क्रिकली डेयरी प्रॉप्राइटरी का अधिग्रहण करेगी।

वरुण बेवरेजेज लिमिटेड (वीबीएल) द्वारा एक नियामकीय सूचना में कहा गया है कि बेवरेज कंपनी प्रॉप्राइटरी लिमिटेड (बेवको) ने ‘‘दक्षिण अफ्रीका में निगमित क्रिकली डेयरी प्रॉप्राइटरी लिमिटेड की 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 17 मार्च, 2026 को एक समझौता किया है।’’

वह इसे क्रिकली डेयरी प्रॉप्राइटरी की मूल इकाई क्लार्क होल्डिंग्स प्रोप्राइटरी लिमिटेड से खरीदेगी।

यह अधिग्रहण कंपनी की अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को मूल्यवर्धित डेयरी और जूस-आधारित पेय जैसी नई श्रेणियों में विविधता लाने की रणनीति के अनुरूप है।

वीबीएल ने कहा कि हालांकि, यह सौदा नियामक और अन्य अनुमोदनों के अधीन होगा, जिसमें दक्षिण अफ्रीका का प्रतिस्पर्धा आयोग भी शामिल हैं।

इससे पहले दिसंबर में, पेप्सिको की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बॉटलर वरुण बेवरेजेज ने घोषणा की थी कि वह बेवको के माध्यम से दक्षिण अफ्रीका स्थित फर्म ट्विज़ा का पूरी तरह से अधिग्रहण करेगी।

मार्च 2024 में, वीबीएल ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बेवको के साथ द बेवरेज कंपनी, दक्षिण अफ्रीका का अधिग्रहण किया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments