scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवी-मार्ट रिटेल का जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 8.87 करोड़ रुपये

वी-मार्ट रिटेल का जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 8.87 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड का जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध घाटा कम होकर 8.87 करोड़ रुपये रह गया। खुदरा व्यापार राजस्व में वृद्धि इसकी मुख्य वजह रही।

कंपनी का पिछले साल इसी तिमाही में शुद्ध घाटा 56.51 करोड़ रुपये था।

वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 806.87 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 660.97 करोड़ रुपये थी।

जुलाई-तिमाही में कुल व्यय सालाना आधार पर 710.73 करोड़ रुपये से बढ़कर 813.91 करोड़ रुपये हो गया।

खुदरा व्यापार राजस्व 800.32 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 650.57 करोड़ रुपये था। वहीं ‘डिजिटल मार्केटप्लेस’ से राजस्व सालाना आधार पर 12.67 करोड़ रुपये से घटकर 8.48 करोड़ रुपये रह गया।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments