scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतउत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

लखनऊ, 11 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2026—27 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2026—27 के लिए प्रस्तुत 9,12,696.3 करोड़ रुपये का बजट पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 12.2 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने बताया कि इस बजट में पूंजीगत परिव्यय 19.5 प्रतिशत है। 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की संस्तुतियों (जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार किया गया है) के क्रम में वित्त वर्ष 2026—27 में राजकोषीय घाटे की सीमा तीन प्रतिशत रखी गई है। यह वित्त वर्ष 2030—31 तक लागू रहेगी।

खन्ना ने प्रमुख मदों में किये गये आवंटन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ शिक्षा तथा चिकित्सा के लिए किया गया आवंटन कुल बजट का क्रमशः 12.4 तथा छह प्रतिशत है। इसके अलावा कृषि एवं संबद्ध सेवाओं के लिए आवंटित धनराशि कुल बजट की नौ प्रतिशत है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय प्रबंधन एवं ऋण नियंत्रण के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध है।

भाषा आनन्द सलीम निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments