scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतऔषधि पर अमेरिका के 100 प्रतिशत शुल्क का जेनेरिक दवाओं पर कोई असर नहीं होगा: आईपीए

औषधि पर अमेरिका के 100 प्रतिशत शुल्क का जेनेरिक दवाओं पर कोई असर नहीं होगा: आईपीए

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) भारतीय औषधि गठबंधन (आईपीए) ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के एक अक्टूबर से औषधियों पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लागू करने का असर केवल पेटेंट और ब्रांडेड उत्पाद पर पड़ेगा जेनेरिक दवाओं पर नहीं।

आईपीए के महासचिव सुदर्शन जैन ने बयान में कहा, ‘‘यह शुल्क जेनेरिक दवाओं पर लागू नहीं होगा।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान अमेरिका को आपूर्ति किए जाने वाले पेटेंट और ब्रांडेड उत्पादों के बारे में है।

आईपीए 23 अग्रणी भारतीय दवा कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है जिनमें डॉ. रेड्डी, सन फार्मा, ल्यूपिन, जायडस लाइफसाइंसेज शामिल हैं।

गौरतलब है कि ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा था ‘‘ हम एक अक्टूबर 2025 से सभी ब्रांडेड या पेटेंटेड औषधि उत्पाद पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे, जब तक कि कोई कंपनी अमेरिका में अपना दवा विनिर्माण संयंत्र स्थापित नहीं करती।’’

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments