scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशअर्थजगतयूपीएल लिमिटेड का तीसरी तिमाही का मुनाफा 43 प्रतिशत घटकर 490 करोड़ रुपये

यूपीएल लिमिटेड का तीसरी तिमाही का मुनाफा 43 प्रतिशत घटकर 490 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) यूपीएल लिमिटेड का दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 490 करोड़ रुपये रहा है। ऊंचे आधार प्रभाव की वजह से कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 499 करोड़ रुपये के कर रिफंड के कारण 853 करोड़ रुपये का अधिक शद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

एक नियामकीय सूचना के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए कंपनी की कुल आय 12 प्रतिशत बढ़कर 12,361 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि में 11,077 करोड़ रुपये थी।

खर्च इस अवधि में पहले के 10,369 करोड़ रुपये के मुकाबले 11,553 करोड़ रुपये यानी अधिक रहा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments