scorecardresearch
Saturday, 21 September, 2024
होमदेशअर्थजगतसंपत्ति कुर्क करके भी बिल्डरों से वसूली पूरी नहीं कर पा रहा है उप्र रेरा

संपत्ति कुर्क करके भी बिल्डरों से वसूली पूरी नहीं कर पा रहा है उप्र रेरा

Text Size:

नोएडा, 24 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) ने विभिन्न बिल्डरों से 1,500 करोड़ से अधिक की बकाया रकम वसूलने के लिए रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किया है। जिला प्रशासन ने कुछ बिल्डरों की संपत्ति को कुर्क किया है, लेकिन इसके बावजूद भी पूरी रकम वापस नहीं हो पा रही है। जिला प्रशासन ने बिल्डरों को चेतावनी दी है कि अगर पूरी रकम नहीं मिली तो उनके बैंक खाते व कार्यालय भी सील किए जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश (रेरा) की तरफ से 1,500 करोड़ से अधिक की आरसी जारी की गई है। इसमें करीब 1,000 करोड़ की आरसी जनपद गौतम बुद्ध नगर में सक्रिय बिल्डरों की है। जिला प्रशासन वसूली के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बिल्डर पक्ष द्वारा पैसे नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिल्डरों द्वारा पैसे नहीं दिए जाने के बाद 44 बिल्डरों की 309 संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है, जो कि करीब 382 करोड़ की कीमत की है।

उन्होंने बताया कि कुर्क संपत्ति से आरसी की वसूली पूरी नहीं हो पा रही है। बिल्डर यह मान कर बैठ गए हैं कि उनकी संपत्ति कुर्क हो गई है, तो आरसी में आगे की कार्रवाई नहीं होगी।

जिला प्रशासन ने इस बाबत सभी बिल्डर से कहा है कि उन्हें आरसी का पैसा देना होगा। संपत्ति कुर्क होने के बाद बिल्डर यह ना समझें कि अब वसूली नहीं होगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, बिल्डरों को आरसी का पैसा देना होगा। अगर बिल्डर पैसा नहीं देते हैं तो उनके ऑफिस तथा बैंक खातों को सील कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी बिल्डरों को नोटिस भेजकर इस बारे में सूचित कर दिया है।

भाषा सं पारुल अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments