पुणे, 17 जून (भाषा) जमीन जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी ट्रिबेका डेवेलपर्स ने दक्षिणी पुणे में एक लक्जरी आवासीय परियोजना के निर्माण के लिए ट्राइकोनइन्फ्रा बिल्डटेक प्रा. लिमिटेड के साथ साझेदारी की है।
ट्रिबेका ने एक बयान में कहा कि अपनी विस्तारित योजना के हिस्से के रूप में इस परियोजना में करीब 525 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
ट्रिबेका डेवेलपर्स ने ट्राइकोनइन्फ्रा के साथ साझेदारी में ‘यो वन’ ब्रांड नाम से लक्जरी आवासीय परियोजना पेश की है। इस परियोजना में दोनों कंपनियां दो चरणों में 286 अपार्टमेंट का निर्माण करेंगी। इनकी कीमत 1.9 करोड़ से 3.6 करोड़ रुपये के बीच होगी।
कंपनी के अनुसार, यो ब्रांड के तहत पुणे में यह तीसरी और भारत में पांचवी परियोजना होगी।
ट्रिबेका डेवेलपर्स के संस्थापक कलपेश मेहता ने कहा कि परियोजना की कुल लागत 525 करोड़ रुपये है। इसमें जमीन की लागत शामिल है।
उन्होंने कहा कि निवेश का वित्त पोषण इक्विटी, कर्ज और ग्राहकों से अपार्टमेंट के एवज में अग्रिम राशि लेकर किया जाएगा।
भाषा जतिन
रमण
रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
