scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआरबीआई-विनियमित बाजारों में 18 अप्रैल से कारोबार नौ बजे से शुरू होगा

आरबीआई-विनियमित बाजारों में 18 अप्रैल से कारोबार नौ बजे से शुरू होगा

Text Size:

मुंबई, 11 अप्रैल (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमन वाले बाजारों में 18 अप्रैल से कारोबार 10 बजे के बजाय सुबह नौ बजे से ही शुरू हो जाएगा।

आरबीआई ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि लोगों की आवाजाही पर लगी पाबंदियां काफी हद तक खत्म हो जाने और दफ्तरों में कामकाज सामान्य होने के मद्देनजर वित्तीय बाजारों में कारोबार की शुरुआत सुबह नौ बजे से ही करने का फैसला किया गया है।

कोविड-19 महामारी आने के बाद इन बाजारों में कारोबार की शुरुआत सुबह 10 बजे से होने लगी थी। लेकिन 18 अप्रैल से ये बाजार एक बार फिर नौ बजे से ही खुलेंगे।

आरबीआई ने कहा कि 18 अप्रैल से वित्तीय बाजारों में कारोबार सुबह नौ बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक चलेगा। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और सरकारी प्रतिभूतियों में लेनदेन अब बदले हुए समय के साथ ही हो पाएगा।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक समीक्षा के बाद सभी वित्तीय बाजारों में कारोबार 18 अप्रैल से सुबह नौ बजे से शुरू किए जाने की घोषणा की थी।

भाषा

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments