scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतट्रेडेंस इंक की इस साल 500 लोगों की नियुक्ति की योजना

ट्रेडेंस इंक की इस साल 500 लोगों की नियुक्ति की योजना

Text Size:

मुंबई, पांच अप्रैल (भाषा) डेटा विज्ञान से संबधित समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी ट्रेडेंस इंक ने इस साल के अंत तक 500 लोगों की भर्ती करने की योजना बनाई है।

फिलहाल ट्रेडेंस के कर्मचारियों की संख्या 1,600 से अधिक है।

ट्रेडेंस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं सह-संस्थापक शुभ भौमिक ने बयान में कहा, ‘‘नई प्रतिभाओं के बाजारों में अपनी पहुंच का विस्तार करना हमारी वृद्धि योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम लगातार नए क्षेत्रों में प्रतिभाओं की तलाश कर रहे हैं। साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास जैसे संस्थानों के साथ भागीदारी कर नए लोगों की नियुक्ति की योजना बना रहे हैं।’’

कंपनी बेंगलुरु, चेन्नई और गुरुग्राम में नए लोगों की नियुक्ति कर रही है।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments