scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअमेरिका, ईयू के साथ व्यापार करार से कृषि क्षेत्र के लिए 400 अरब डॉलर के अवसर खुले: अधिकारी

अमेरिका, ईयू के साथ व्यापार करार से कृषि क्षेत्र के लिए 400 अरब डॉलर के अवसर खुले: अधिकारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) अमेरिका और 27 देशों के ब्लॉक यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ व्यापार समझौतों से भारत के कृषि क्षेत्र के लिए 400 अरब डॉलर का मौका खुला है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अभी, भारत का अमेरिका को कृषि निर्यात 2.8 अरब डॉलर है, जबकि आयात सिर्फ़ 1.5 अरब डॉलर है।

कुल मिलाकर, भारत का कृषि माल का आयात 35 अरब डॉलर का है, जबकि निर्यात 51-52 अरब डॉलर का है, और ये आंकड़े बढ़ रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इन व्यापार समझौतों के ज़रिए, हमने ईयू और अमेरिका को मिलाकर 400 अरब डॉलर के बाजार खोले हैं। हम अपने कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ा मौका खोल रहे हैं।’’

यह क्षेत्र इसलिए ज़रूरी है क्योंकि विपक्षी पार्टियां अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के भारतीय किसानों पर पड़ने वाले असर को लेकर गंभीर चिंता जता रही हैं।

किसी भी मुक्त व्यापार समझौते में, भारत ने डेयरी, पॉल्ट्री और अनाज जैसे क्षेत्र पर कोई शुल्क में छूट नहीं दी है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments