scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतटाइटन का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 9.78 प्रतिशत घटकर 913 करोड़ रुपये पर

टाइटन का मुनाफा दिसंबर तिमाही में 9.78 प्रतिशत घटकर 913 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) टाटा समूह की कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 9.78 प्रतिशत घटकर 913 करोड़ रुपये पर आ गया। खर्च बढ़ने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है। टाइटन ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी।

इसने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की इसी तिमाही में कंपनी ने 1,012 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, कंपनी की कुल एकीकृत परिचालन आय आलोच्य अवधि में 10,094 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,698 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इस दौरान उसका कुल खर्च बढ़कर 10,454 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 8,750 करोड़ रुपये रहा था।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments