scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटाइमेक्स भारत में एडिडास की घड़ियां, फिलिप प्लीन के उत्पाद पेश करेगी

टाइमेक्स भारत में एडिडास की घड़ियां, फिलिप प्लीन के उत्पाद पेश करेगी

Text Size:

दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) टाइमेक्स ग्रुप इंडिया जल्द ही भारत में एडिडास ओरिजिनल की घड़ियां और जर्मनी के लक्जरी फैशन ब्रांड फिलिप प्लीन के उत्पाद पेश करेगी। कंपनी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट में कहा गया, ”कंपनी जल्द ही एडिडास ओरिजिनल की घड़ियों का संग्रह पेश करेगी। नई श्रृंखला को टाइमेक्स समूह की घड़ी निर्माण तथा डिजाइन दक्षता के साथ शामिल होगी।”

कंपनी ने साथ ही कहा कि वह फिलिप प्लीन के उत्पादों की पेशकश भी करेगी।

टाइमेक्स समूह इंडिया ने पिछले साल एडिडास के साथ वैश्विक लाइसेंस समझौता करने की घोषणा की थी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments