scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबिहार विधानसभा में 10,321 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट पेश

बिहार विधानसभा में 10,321 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट पेश

Text Size:

पटना, दो मार्च (भाषा) बिहार सरकार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10,321 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया ।

बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने तृतीय अनुपूरक बजट और संबंधित विनियोग विधेयक पेश करते हुए कहा कि 10,321 करोड़ रुपये में से 9,018 करोड़ रुपये वार्षिक योजनाओं पर खर्च किए जाएंगे जबकि 1302.59 करोड़ रुपये प्रतिबद्ध और स्थापना मदों के लिए और 27.20 लाख रुपये केंद्रीय क्षेत्र की योजना के लिए निर्धारित किए गए हैं।

अनुपूरक बजट में समग्र शिक्षा अभियान के लिए 1,866 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई-ग्रामीण) के लिए 1,189 करोड़ रुपये और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए राज्य के हिस्से का 437 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

भाषा अनवर

रंजन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments