scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतगैस की उपलब्धता में कोई कमी नहीं: एमजीएल

गैस की उपलब्धता में कोई कमी नहीं: एमजीएल

Text Size:

मुंबई, 10 मार्च (भाषा) महानगर गैस लि. (एमजीएल) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वर्तमान में गैस की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है और कंपनी अपने परिचालन क्षेत्रों में सीएनजी (कॉम्प्रेस्ड प्राकृतिक गैस) और पाइप के जरिये घरों में जाने वाली रसोई गैस (पीएनजी) की सामान्य आपूर्ति बनाए हुए है।

हालांकि, कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) आयात बाधित होने के कारण एमजीएल को गैस की आपूर्ति में कटौती होने की स्थिति में, औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों को आपूर्ति कुछ प्रभावित हो सकती है।

एमजीएल ने बयान में कहा कि घरेलू आपूर्ति के लिए आवश्यक गैस का 100 प्रतिशत उसे घरेलू उत्पादन से प्राप्त होता है।

शहर गैस वितरण कंपनी का यह बयान पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ईंधन आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने के बीच आया है।

कंपनी ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा बाजारों को प्रभावित करने वाले मौजूदा घटनाक्रमों को देखते हुए, एमजीएल द्वारा अपने ग्राहकों को गैस आपूर्ति में संभावित कटौती की अटकलें लगाई जा रही हैं।

एमजीएल के अनुसार, उसकी सीएनजी आपूर्ति के लिए आवश्यक गैस का एक बड़ा हिस्सा घरेलू स्तर पर उत्पादित होता है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments