scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने कच्चे जूट पर न्यूनतम समर्थन मूल्य 300 रुपये बढ़ाया

सरकार ने कच्चे जूट पर न्यूनतम समर्थन मूल्य 300 रुपये बढ़ाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) सरकार ने शुक्रवार को 2023-24 सत्र के लिए कच्चे जूट के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 300 रुपये बढ़ाकर 5,050 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में यह फैसला किया गया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया, “यह मंजूरी कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर दी गई है।”

सत्र 2023-24 के लिए कच्चे जूट (पूर्ववर्ती टीडी-5 श्रेणी के बराबर टीडी-3) की एमएसपी 5,050 रुपये तय की गई है।

ठाकुर ने कहा कि इस फैसले से अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर 63.2 प्रतिशत की रिटर्न सुनिश्चित होगी।

भाषा अनुराग रमण

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments