scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटर्न ग्रुप ने जुटाए 2.4 करोड़ डॉलर, भारत को दुनिया की कौशल राजधानी बनाने का लक्ष्य

टर्न ग्रुप ने जुटाए 2.4 करोड़ डॉलर, भारत को दुनिया की कौशल राजधानी बनाने का लक्ष्य

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को प्रतिभा उपलब्ध कराने वाली कंपनी टर्न ग्रुप ने 2.4 करोड़ डॉलर (करीब 211 करोड़ रुपये) की पूंजी जुटाई है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

‘सीरीज ए’ वित्तपोषण का नेतृत्व ब्रिटेन की नोशन कैपिटल ने किया है, जिसमें आरटीपी ग्लोबल, लोकलग्लोब, ईक्यू2 वेंचर्स और लियो कैपिटल जैसे बड़े निवेशक भी शामिल हैं।

कंपनी का लक्ष्य भारत को पूरी दुनिया में कुशल कामगारों का केंद्र बनाना है।

कंपनी ने पिछले एक साल में 10 गुना वृद्धि हासिल की है और यह 200 करोड़ रुपये के वार्षिक राजस्व के करीब पहुंच गई है, साथ ही यह 13 देशों में मौजूद है।

टर्न ग्रुप की स्थापना आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्रों अविनव निगम और कृष्ण रामकुमार ने की है। दोनों अर्बन कंपनी और कार्स24 के पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी रह चुके हैं।

टर्न ग्रुप के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अविनव निगम ने कहा, ‘‘हमारा मिशन सिर्फ रिक्तियों को भरना नहीं है। हमारा मानना है कि हर सफल ‘प्लेसमेंट’ एक परिवार की दिशा बदलता है, एक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करता है और लोगों के जीवन को आगे बढ़ाता है।’’

उन्होंने कहा कि यह मिशन भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के साथ भी मेल खाता है, जिसका उद्देश्य भारत को उच्च गुणवत्ता वाले स्वास्थ्य सेवा प्रतिभा का वैश्विक केंद्र बनाना है।

भाषा

योगेश रमण

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments