scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा स्टील को दिसंबर तिमाही में 2,501.95 करोड़ रुपये का घाटा

टाटा स्टील को दिसंबर तिमाही में 2,501.95 करोड़ रुपये का घाटा

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 2,501.95 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

टाटा स्टील ने सोमवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि खर्च बढ़ने के कारण उसके मुनाफे में यह गिरावट आई है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में 9,598.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

इस दौरान उसकी कुल एकीकृत आय भी 60,842.72 करोड़ रुपये से घटकर 57,354.16 करोड़ रुपये रह गई।

हालांकि, आलोच्य तिमाही में कंपनी का खर्च बढ़कर 57,172.02 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में उसका खर्च 48,666.02 करोड़ रुपये था।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments