मुंबई, नौ सितंबर (भाषा) टाटा पावर और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मंगलवार को विश्व ईवी दिवस के अवसर पर भारत के सबसे बड़े ‘टाटा डॉट ईवी’ मेगाचार्जर हब का अनावरण किया।
विश्व ईवी दिवस नौ सितंबर को जागरूकता बढ़ाने और इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता में तेजी लाने के लिए मनाया जाता है।
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल दो के पास, ‘द लीला’ मुंबई होटल के परिसर में स्थित ‘टाटा डॉट ईवी’ मेगाचार्जिंग हब शहर के विभिन्न ईवी उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया है। इनमें निजी कार मालिकों से लेकर किराये पर चलने वाली टैक्सी तक शामिल हैं।
एक बयान में कहा गया कि यह हब 16 इलेक्ट्रिक वाहनों को एक साथ चार्ज कर सकता है। ऐसे में उपयोगकर्ताओं को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
इस चार्जिंग हब का उद्घाटन टाटा पावर के सीईओ और एमडी प्रवीर सिन्हा तथा टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने संयुक्त रूप से किया।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
