scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा मोटर्स ने उन्नत इंजन के साथ पेश किए अपने वाहन

टाटा मोटर्स ने उन्नत इंजन के साथ पेश किए अपने वाहन

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने इस साल एक अप्रैल से लागू हो रहे नए उत्सर्जन नियमों के अनुपालन के लिए अपने वाहनों को उन्नत इंजन के साथ पेश किया है।

इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल यानी ई20 ईंधन के अनुकूल इंजनों वाले वाहन भी उतारे गए हैं।

एक अप्रैल, 2023 से उत्सर्जन मानक बीएस-6 के अधिक सख्त प्रावधान वाले दूसरे चरण को लागू किया जाना है। वाहन कंपनियों को अपने मॉडलों को इसके अनुरूप ढालना पड़ रहा है।

टाटा मोटर्स ने शनिवार को एक बयान में कहा कि नियम अनुपालन से भी आगे जाते हुए उसके वाहनों में अब बेहतर सुरक्षा, वाहन संचालन, आराम और सुविधा के नए फीचर दिए गए हैं।

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments