scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगततमिलनाडु अंतरिम बजट पेश, वित्त मंत्री ने केंद्र पर तमिलनाडु में वित्तीय संकट उत्पन्न करने का लगाया आरोप

तमिलनाडु अंतरिम बजट पेश, वित्त मंत्री ने केंद्र पर तमिलनाडु में वित्तीय संकट उत्पन्न करने का लगाया आरोप

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

चेन्नई, 17 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेनारासु ने विधानसभा में 2026-27 का अंतरिम बजट पेश करते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु में वित्तीय संकट उत्पन्न करने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

बजट आवंटन और सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं उनके प्रभाव को समझाते हुए मंत्री ने कहा कि संघीय शासन प्रणाली में अतीत में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं जहां राज्यों के साथ केंद्र सरकार द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, मेरा दृढ़ विश्वास है कि इस सरकार को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, वे अभूतपूर्व हैं। हर क्षेत्र में चाहे तमिलनाडु के लिए बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की मंजूरी न देना हो, केंद्र प्रायोजित योजनाओं की राशि रोकना हो, बिना परामर्श कर कर-राजस्व में कटौती करना हो या खर्च तय करने के लिए अनुचित शर्तें थोपना…केंद्र सरकार तमिलनाडु में वित्तीय संकट उत्पन्न करने की हरसंभव कोशिश करती दिखाई देती है।’’

उन्होंने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में सरकार के सामने मौजूद चुनौतियों का उल्लेख किया।

मंत्री का अंतरिम बजट भाषण लगभग ढाई घंटे चला और इसे अब तक के सबसे लंबे संबोधनों में से एक माना जा रहा है।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव अप्रैल 2026 में प्रस्तावित हैं और उम्मीद है कि मतदान उसी महीने कराया जाएगा।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments