scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतटी.एन. नटराजन ने सेल के निदेशक का कार्यभार संभाला

टी.एन. नटराजन ने सेल के निदेशक का कार्यभार संभाला

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में टी.एन. नटराजन ने निदेशक (वाणिज्यिक) का पदभार संभाल लिया है।

उन्होंने 19 मार्च 2026 को यह पदभार ग्रहण किया।

सेल के अनुसार, नटराजन के पास उत्पादन, लॉजिस्टिक और बिक्री के क्षेत्र में 32 वर्ष से अधिक का नेतृत्व अनुभव है।

वह 1993 में प्रबंधन ट्रेनी के रूप में कंपनी से जुड़े थे।

इसके बाद उन्होंने विनिर्माण परिचालन, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और रणनीतिक विपणन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

कंपनी ने कहा कि नटराजन ने विकास और बाजार विस्तार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके काम में क्षेत्रीय बिक्री बढ़ाना, प्रमुख ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत करना और बुनियादी ढांचा, फैब्रिकेशन तथा तेल एवं गैस जैसे अधिक मूल्य वाले क्षेत्रों में कंपनी की मौजूदगी बढ़ाना शामिल रहा है।

भाषा योगेश रमण

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments