scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतसिम्फनी का तीसरी तिमाही का मुनाफा 86 प्रतिशत बढ़कर 39 करोड़ रुपये पर

सिम्फनी का तीसरी तिमाही का मुनाफा 86 प्रतिशत बढ़कर 39 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) एयर कूलर और उपकरण बनाने वाली कंपनी सिम्फनी का दिसंबर, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 85.71 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सिम्फनी ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 21 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 35.12 प्रतिशत बढ़कर 277 करोड़ रुपये हो गयी, जो साल भर पहले की समान अवधि में 205 करोड़ रुपये थी।

भारतीय बाजार से कंपनी का राजस्व 198 करोड़ रुपये रहा, जबकि वैश्विक बाजारों का योगदान 79 करोड़ रुपये का रहा।

तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 243 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 32.06 प्रतिशत अधिक है।

सिम्फनी ने निदेशक मंडल ने बुधवार को हुई बैठक में 200 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments