scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकार्ल-गुस्ताफ राइफल का भारत में कारखाना लगाएगी स्वीडिश कंपनी

कार्ल-गुस्ताफ राइफल का भारत में कारखाना लगाएगी स्वीडिश कंपनी

Text Size:

बेंगलुरु, 11 फरवरी (भाषा) स्वीडन की प्रमुख रक्षा कंपनी साब भारत में कार्ल-गुस्ताफ राइफलों की विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिससे भारतीय सशस्त्र बलों के लिए मल्टी-रोल हथियार प्रणाली के उत्पादन में मदद मिलेगी।

साब इंडिया टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मैट्स पामबर्ग ने शनिवार को यह ऐलान करते हुए कहा कि साब भारतीय छोटे आपूर्तिकर्ताओं से भी साझेदारी करेगी और इस उत्पादन संयंत्र में बनाई जाने वाली हथियार प्रणाली पूरी तरह से ‘मेक इन इंडिया’ पर आधारित होगी।

उन्होंने कहा, “हम भारत सरकार के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर संकल्प के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में कार्ल-गुस्ताफ राइफल के लिए हम भारत में एक विनिर्माण इकाई स्थापित कर रहे हैं, जिससे देश में इसका उत्पादन और मजबूत होगा।”

पामबर्ग ने कहा, “इस इकाई से भारतीय सशस्त्र बलों के साथ-साथ दुनियाभर के लोगों के लिए कार्ल-गुस्ताफ एम4 राइफल के उत्पादन में सहयोग मिलेगा।”

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments