scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसुजुकी मोटरसाइकिल ने उतारी नयी बाइक ‘कताना’, कीमत 13.61 लाख रुपये

सुजुकी मोटरसाइकिल ने उतारी नयी बाइक ‘कताना’, कीमत 13.61 लाख रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारतीय बाजार में नया बाइक मॉडल ‘कताना’ पेश किया है। इसकी शोरूम कीमत 13.61 लाख रुपये है।

इस बाइक को जापान की ऐतिहासिक तलवार कताना का नाम दिया गया है।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रबंध निदेशक सतोशी यूचिदा ने बयान में कहा, ‘‘यह पेशकश भारत में हमारी बाइक पोर्टफोलियो को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।’’

उन्होंने कहा कि पिछले ‘ऑटो एक्सपो’ में हमने यह बाइक प्रदर्शित की थी। उसके बाद से कंपनी के पास इस बाइक को लेकर काफी पूछताछ आ रही है।

यह बाइक सुजुकी के इंटेलिजेंट राइड सिस्टम्स के साथ उतारी गई है। इसमें कई प्रकार की आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण प्रणालियां लगी हैं।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments