scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशअर्थजगतबिहार विधानसभा के मानसून सत्र में 57,946 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में 57,946 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

Text Size:

पटना, 21 जुलाई (भाषा) बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जिनके पास वित्त विभाग भी है, ने चालू वित्त वर्ष के लिए लगभग 57,947 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया।

इसके बाद, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी। मानसून सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधायी और वित्तीय कार्य किए जाएंगे।

अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में चुनाव से पहले यह वर्तमान विधानसभा का अंतिम सत्र होगा, और उन्होंने सुचारू कार्यवाही के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों से सहयोग का आग्रह किया। सत्र 25 जुलाई को समाप्त होगा।

पहले दिन इंडिया गठबंधन के सदस्य भाकपा (माले) लिबरेशन के सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments