नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी, सन किंग ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 100 ‘रूफटॉप यानी छतों पर सौर प्रणाली लगाने का काम पूरा करने की घोषणा की।
कंपनी ने ‘डायरेक्ट-टू-कस्टमर’ (डी-2-सी) मॉडल में दस्तक देने की भी घोषणा की।
एक बयान में, कंपनी ने घोषणा की कि उसने अपने चल रहे ‘ऑन-ग्रिड सोलर इन्वर्टर सिस्टम’ प्रायोगिक परियोजना के तहत वाराणसी में 100 घरों में छतों पर सौर प्रणाली लगायी है।
कंपनी ने कहा कि वह सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के साथ तालमेल बिठाते हुए ‘रूफटॉप’ सौर क्षेत्र में और परियोजनाओं पर गौर करेगी।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
