scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएसी उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगी 2026 की गर्मियां : ब्लू स्टार एमडी

एसी उद्योग के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगी 2026 की गर्मियां : ब्लू स्टार एमडी

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत और बेमौसम बारिश से गर्मी की शुरुआत में देरी के चलते, रूम एयर-कंडीशनर (एसी) उद्योग के लिए मौजूदा ‘बिक्री अवधि’ चुनौतीपूर्ण रह सकती है।

प्रमुख एसी निर्माता कंपनी ‘ब्लू स्टार’ के प्रबंध निदेशक (एमडी) बी त्यागराजन ने मंगलवार को संकेत दिया कि ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण प्लास्टिक और इस्पात की कीमतों में उछाल आया है, जिससे आने वाले महीनों में एसी के दाम और बढ़ सकते हैं। हालांकि, इसका मुख्य असर आगामी त्योहारी सत्र की बिक्री के दौरान दिखेगा।

त्यागराजन के अनुसार, यदि लागत बहुत अधिक बढ़ती है, तो ग्राहक महंगे उत्पादों के बजाय कम कीमत वाले विकल्पों की ओर मुड़ सकते हैं। इन चुनौतियों के बावजूद भी उन्होंने पिछले वर्ष की तुलना में दहाई अंक में वृद्धि की उम्मीद जताई है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यदि 20 प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो यह संतोषजनक होगा।’’

एसी उद्योग वर्तमान में तांबे की बढ़ती कीमतों, पोत परिवहन की ऊंची लागत और भारतीय रुपये के अवमूल्यन का सामना कर रहा है।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments