scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसुदीप फार्मा के आईपीओ को पहले दिन पूरा अभिदान

सुदीप फार्मा के आईपीओ को पहले दिन पूरा अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) सुदीप फार्मा लिमिटेड के आईपीओ को शुक्रवार को शेयर बिक्री के पहले दिन पूरी बोली मिल गयी।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 1,50,09,425 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि 1,05,64,926 शेयरों की ही पेशकश की गई थी। यानी पेशकश के मुकाबले 1.42 गुना अभिदान मिला।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को तीन गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 1.50 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों को नौ प्रतिशत अभिदान मिला।

सुदीप फार्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 268.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 895 करोड़ रुपये आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 25 नवंबर को समाप्त होगा। इसका मूल्य दायरा 563-593 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

आईपीओ में 95 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा लगभग 1.35 करोड़ इक्विटी शेयरों का बिक्री पेशकश शामिल है, जो कुल मिलाकर 800 करोड़ रुपये बैठता है।

ताजा निर्गम से मिलने वाली 75.81 करोड़ रुपये की रकम का इस्तेमाल गुजरात के नंदेसरी सुविधाकेन्द्र एक में मौजूद अपनी प्रोडक्शन लाइन के लिए मशीनरी खरीदने और आम कॉरपोरेट कार्यों के लिए पूंजी खर्च के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments