scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमिलावट पर लगाम लगाने के लिए खाद्य पदार्थों की निगरानी बढ़ाएं राज्य: एफएसएसएआई

मिलावट पर लगाम लगाने के लिए खाद्य पदार्थों की निगरानी बढ़ाएं राज्य: एफएसएसएआई

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) खाद्य नियामक एफएसएसएआई के सीईओ जी कमला वर्धन राव ने राज्यों से मिलावट पर लगाम लगाने के लिए खाद्य पदार्थों की निगरानी करने और उनके नमूने लेने को कहा है।

राव ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसे मामलों में जहां खाद्य नमूने अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, वहां उचित निवारक उपाय करने की आवश्यकता है।

बयान के अनुसार भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने कहा, ‘‘राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को खाद्य उत्पादों की नियमित निगरानी, जांच, निरीक्षण और नमूने लेने और निर्धारित मानकों के अनुपालन को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाये।’’

उन्होंने नौ मार्च, 2023 को पणजी में आयोजित केंद्रीय सलाहकार समिति (सीएसी) की 39वीं बैठक में यह टिप्पणी की।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments