scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतस्टार्टअप, युवा शोधकर्ता भारत को हरित हाइड्रोजन में अग्रणी बनाने के लिए काम करें: नाइक

स्टार्टअप, युवा शोधकर्ता भारत को हरित हाइड्रोजन में अग्रणी बनाने के लिए काम करें: नाइक

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने शुक्रवार को वैज्ञानिकों, स्टार्टअप, उद्योगपतियों और युवा शोधकर्ताओं से भारत को हरित हाइड्रोजन नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने का आह्वान किया।

नाइक ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत आयोजित पहले अनुसंधान एवं विकास हरित हाइड्रोजन सम्मेलन में कहा कि इस क्षेत्र में देश का नेतृत्व यह सुनिश्चित करेगा कि घरेलू उद्योग भविष्य के लिए तैयार और दुनिया में प्रतिस्पर्धी बने रहें।

उन्होंने कहा कि यह ऐसे समय में और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब दूसरे देश सीमापार कार्बन उत्सर्जन को लेकर नए नियम बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहल केवल स्वच्छ ऊर्जा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की आर्थिक वृद्धि, औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी से भी जुड़ी हुई है।’’

उन्होंने कहा कि हरित हाइड्रोजन से इस्पात, सीमेंट, उर्वरक, परिवहन और जहाजरानी क्षेत्रों को ताकत मिलेगी और यह आयात निर्भरता को कम करने में मदद करेगा।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments