जयपुर, 13 अक्टूबर (भाषा) उदयपुर स्थित स्टार्टअप कंपनी ईएफ पॉलिमर ने वैश्विक स्तर पर सतत नवोन्मेषण को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों से 1.78 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।
कंपनी ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी। इसके अनुसार, कंपनी ने तृतीय-पक्ष आवंटन के माध्यम से अपने सीरीज बी वित्तपोषण दौर में 1.78 करोड़ डॉलर जुटाए हैं।
उल्लेखनीय है कि अंकित जैन, पूरन सिंह राजपूत और नारायण लाल गुर्जर द्वारा स्थापित ईएफ पॉलिमर कृषि अवशेषों को उस ‘बायोडिग्रेडेबल पॉलिमर’ में बदलता है जो मृदा जल धारण क्षमता में सुधार करते हैं और सिंचाई जरूरत को कम करते हैं।
कंपनी के इस नवाचार को भारत और जापान दोनों के प्रधानमंत्रियों से मान्यता मिली है। गुर्जर ने कहा, ‘‘यह वित्तपोषण वित्तीय उपलब्धि से कहीं बढ़कर है। यह उद्देश्य आधारित प्रगति का उत्सव है।’’
भाषा पृथ्वी जितेंद्र अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
