scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतश्रीलंका की एकमात्र तेल रिफाइनरी में परिचालन शुरू, रूस से कच्चा तेल मिला

श्रीलंका की एकमात्र तेल रिफाइनरी में परिचालन शुरू, रूस से कच्चा तेल मिला

Text Size:

कोलंबो, 27 मई (भाषा) श्रीलंका की एकमात्र तेल रिफाइनरी में शुक्रवार को परिचालन फिर से शुरू हो गया। इसके साथ ही रूस से कच्चे तेल की आपूर्ति भी शुरू हो गई है।

आजादी के बाद से अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट से उबरने की कोशिश कर रहे श्रीलंका ने इस रिफाइनरी में परिचालन को दो महीने से अधिक समय पहले बंद कर दिया गया था।

बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजसेकरा ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में लिखा, ‘‘सपुगस्कन्द तेल रिफाइनरी 20 मार्च, 2022 के बाद पहली बार अपना परिचालन फिर से शुरू करेगी, जिसमें कच्चे तेल कल से उतारा जाएगा।’’

इसी के साथ यूक्रेन पर 24 फरवरी को आक्रमण के बाद रूस से कच्चे तेल को खरीदने वाला श्रीलंका नया एशियाई देश बन गया।

भाषा जतिन रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments