scorecardresearch
Wednesday, 25 September, 2024
होमदेशअर्थजगतश्रीलंका के वित्त मंत्री इस महीने भारत की यात्रा पर आएंगे

श्रीलंका के वित्त मंत्री इस महीने भारत की यात्रा पर आएंगे

Text Size:

कोलंबो, आठ मार्च (भाषा) अभूतपूर्व वित्तीय संकट से जूझ रहे श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे इस महीने भारत की यात्रा पर आएंगे। भारतीय उच्चायोग ने यहां यह जानकारी दी।

इससे पहले राजपक्षे ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी, जिसके बाद यह घोषणा की गई।

उच्चायोग के एक ट्वीट में कहा कि भारत ने श्रीलंका को ‘‘हर संभव तरीके से समर्थन’’ का भरोसा दिया है।

राजपक्षे की यात्रा फरवरी के अंत से टल रही है। इस यात्रा के दौरान श्रीलंका को भारत से एक अरब डॉलर का कर्ज लेना था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने मौजूदा आर्थिक संकट से उबरने में मदद के लिए कर्ज देने पर कठिन शर्तें तय की हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments