scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतश्रीलंका ने बाजार में किल्लत दूर करने के लिए भारत से मंगवाए 20 लाख अंडे

श्रीलंका ने बाजार में किल्लत दूर करने के लिए भारत से मंगवाए 20 लाख अंडे

Text Size:

कोलंबो, 23 मार्च (भाषा) श्रीलंका ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत से 20 लाख अंडों का आयात किया है। व्यापार मंत्री नलिन फर्नान्डो ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

फर्नान्डो ने संसद को दी जानकारी में कहा कि स्टेट ट्रेडिंग जनरल कॉरपोरेशन ने अंडों का आयात किया है और यह खेप यहां पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि तीन दिन के भीतर इन्हें बाजार में पहुंचा दिया जाएगा।

व्यापार मंत्री ने कहा कि देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंत्रिमंडल समिति ने अंडे आयात करने का फैसला किया।

इससे पहले, जनवरी में जब बाजार में किल्लत की जानकारी मिली थी तब पशु उत्पादन एवं स्वास्थ्य विभाग ने भारत और पाकिस्तान से अंडे के आयात को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था क्योंकि दोनों ही देशों से इससे पहले बीते छह माह के दौरान बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग ने तब कहा था कि अंडे उसी देश से मंगवाए जाने चाहिए जहां बीते छह महीने में बर्ड फ्लू के मामले सामने नहीं आए हों।

भाषा मानसी अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments