नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) मंडियों में सोयाबीन की नई फसल की आवक बढ़ने के बीच स्थानीय बाजार में सोमवार को सोयाबीन तिलहन के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली। जबकि ऊंचे भाव के कारण लिवाली प्रभावित रहने के कारण सरसों तेल-तिलहन में भी गिरावट दर्ज हुई। दूसरी ओर, मांग बढ़ने के बावजूद हाजिर बाजार में दाम दबाव में रहने तथा ऊंच दाम बोले जाने के कारण मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम स्थिर बने रहे।
दोपहर 3.30 बजे मलेशिया एक्सचेंज लगभग एक प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार जारी है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन की नई फसल की आवक बढ़ने के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम टूट गये। सोयाबीन प्लांट वाले तिलहन के दाम नीचा लगा रहे हैं। वैसे भी पूराने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) वाला सोयाबीन का हाजिर दाम एमएसपी से नीचे चल रहा था और बढ़े हुए एमएसपी वाले नये सोयाबीन फसल के दाम एमएसपी से काफी कम हैं। देश में इसका बाजार नहीं है और इससे निकलने वाले लगभग 82 प्रतिशत डी-आयल्ड केक (डीओसी) की भी निर्यात मांग बेहद कमजोर है। ऐसी स्थितियों के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम में गिरावट आई। जबकि सस्ता होने के कारण मांग बढ़ने के बीच आयातकों द्वारा लागत से कम दाम पर बिकवाली करने की वजह से सोयाबीन तेल के दाम स्थिर रहे।
वहीं, सरसों के दाम ऊंचा होने से इसकी मांग कमजोर है जिस वजह से सरसों तेल-तिलहन के दाम में भी गिरावट देखी गई।
सूत्रों ने कहा कि एमएसपी से हाजिर दाम 15-18 प्रतिशत नीचा होने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सट्टेबाजी के कारण दाम ऊंचा बोले जाने की वजह से लिवाली प्रभावित रहने के बीच सीपीओ एवं पामोलीन तेल तथा सुस्त कामकाज और आवक बढ़ने के बीच बिनौला तेल के दाम स्थिर बने रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,925-6,975 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 5,700-6,075 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,255-2,555 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,435-2,535 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,435-2,570 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,050 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,800 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,425 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 4,300-4,350 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,000-4,100 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
