scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशअर्थजगतआंध्र प्रदेश में सामाजिक पेंशन बढ़कर 2,750 रुपये प्रति माह

आंध्र प्रदेश में सामाजिक पेंशन बढ़कर 2,750 रुपये प्रति माह

Text Size:

हैदराबाद, 13 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सामाजिक पेंशन मौजूदा 2,500 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 2,750 रुपये महीना करने को मंजूरी दे दी। बढ़ी हुई पेंशन एक जनवरी, 2023 से दी जाएगी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस वृद्धि से हर महीने 130.44 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। राज्य में इस समय 62 लाख पेंशनभोगी हैं और 2.43 लाख इस महीने जुड़ेंगे।

मंत्रिमंडल ने ऊर्जा के गैर-परंपरागत स्रोतों के उपयोग के लिये ‘पंप्ड स्टोरेज’ और जलविद्युत परियोजनाओं को बढ़ावा देने को लेकर आंध्र प्रदेश पंप्ड स्टोरेज बिजली संवर्धन नीति-2022 को भी मंजूरी दी।

बयान के अनुसार, मंत्रिमंडल ने वाईएसआर जिले में जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड के एक एकीकृत इस्पात कारखाना लगाने और राज्य में कुल 1,600 मेगावाट पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाओं की स्थापना के लिये अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी।

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments