scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतविकसित हो रहे स्टेनलेस स्टील उद्योग के लिए कुशल कार्यबल महत्वपूर्ण: अभ्युदय जिंदल

विकसित हो रहे स्टेनलेस स्टील उद्योग के लिए कुशल कार्यबल महत्वपूर्ण: अभ्युदय जिंदल

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 नवंबर (भाषा) जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने शुक्रवार को कहा कि स्टेनलेस स्टील क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए कुशल कार्यबल महत्वपूर्ण है और इस उद्योग के अगले पांच वर्षों में सालाना नौ प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

अभ्युदय जिंदल ने कहा कि उद्योग तेज होती मांग और तीव्र नवाचार के कारण एक बड़े परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा है।

उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी का अगले कुछ वर्षों में पांच लाख सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से जुड़े विशेषज्ञों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है, क्योंकि कुशल और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है।

जिंदल ने कहा, ‘‘स्टेनलेस स्टील उद्योग पिछले पांच वर्षों में लगभग नौ प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर से बढ़ा है और प्रमुख क्षेत्रों की वृद्धि के साथ अगले चार-पांच वर्षों में भी इसी तरह की वार्षिक वृद्धि दर रहने का अनुमान है।’

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments