scorecardresearch
Monday, 16 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएसजेवीएन के प्रमुख नंद लाल शर्मा ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल से मुलाकात की

एसजेवीएन के प्रमुख नंद लाल शर्मा ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल से मुलाकात की

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) बिजली उत्पादक कंपनी एसजेवीएन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने बुधवार को काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल से मुलाकात की।

एसजेवीएन ने बयान में कहा, ‘‘शर्मा ने पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को पड़ोसी देश में कंपनी द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

प्रचंड ने सोमवार को तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

एसजेवीएन ने कहा कि शर्मा, 900 मेगावॉट क्षमता की अरुण, 3,669 मेगावॉट क्षमता की लोअर अरुण और 490 मेगावॉट की अरुण-4 जलविद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करने के लिए नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments