scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशअर्थजगतमजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदेां के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 227 रुपये की तेजी के साथ 64,010 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 227 रुपये या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,010 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जिसमें 242 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 21.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments